जालंधर में रविवार सुबह सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों दोस्त के बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी बीच फ्लाईओवर पर उनकी गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक दिनेश के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं….

