कटनी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटा:सलैया सिहोरा में महिला का चेहरा जला; धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन

कटनी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटा:सलैया सिहोरा में महिला का चेहरा जला; धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के सलैया सिहोरा गांव में शनिवार शाम खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में संगीता गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया। मायके में आई थीं संगीता संगीता गुप्ता, राहुल गुप्ता की पत्नी हैं और हदरहटा की रहने वाली हैं। वह इन दिनों अपने मायके सलैया सिहोरा आई हुई थीं। शनिवार शाम करीब 8 बजे वह घर की रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान प्रेशर कुकर फट गया। आवाज सुनकर रसोई में पहुंचे परिजन परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुकर फटने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग रसोई में पहुंचे। वहां संगीता घायल हालत में मिलीं। परिजन उन्हें तुरंत बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज दिया। हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *