भागलपुर- भोजपुरी सिंगर के स्टेज पर जाते ही भीड़ बेकाबू:बाइक की लॉन्चिंग पर पहुंचे थे रोशन रोही, कई लोग-पुलिसकर्मी घायल; सैकड़ों कुर्सियां टूटीं

भागलपुर- भोजपुरी सिंगर के स्टेज पर जाते ही भीड़ बेकाबू:बाइक की लॉन्चिंग पर पहुंचे थे रोशन रोही, कई लोग-पुलिसकर्मी घायल; सैकड़ों कुर्सियां टूटीं

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, भोजपुरी सिंगर और एक्टर रोशन रोही बाइक लॉचिंग कार्यक्रम में पहुंचे थे। रोशन रोही स्टेज पर जैसे ही पहुंचे, वैसे ही भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दी। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए पुलिस को लीठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बिगड़े हालात को देखते हुए रोशन रोही को अपना कार्यक्रम बंद करना पड़ा। इस घटना में दर्जनों लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए पथराव के बाद पहुंची अतिरिक्त पुलिस हंगामे और पथराव की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रमोद यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर भीड़ को नियंत्रित किया। भीड़ के पीछे हटने के बाद मैदान में जूते-चप्पल और कुर्सी-सोफा बिखरे मिले। टेंट संचालक के अनुसार, घटना में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, साउंड सिस्टम के बॉक्स और सेटअप भी टूट गए। कार्यक्रम स्थल पर ईंट-पत्थर बिखरे पड़े थे। हंगामे के कारण आयोजन की पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। आयोजक ने प्रशासन ने नहीं ली थी अनुमति बताया जा रहा कि आयोजक की ओर से कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि आयोजक को संभावित भीड़ का आकलन नहीं था और न ही भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। मामले की जांच कर आयोजक पर कार्रवाई की जाएगी। आयोजक के खिलाफ दर्ज होगी FIR पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं करने और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले आयोजक को चिह्नित कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घटना में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तत्काल कार्रवाई कर भीड़ को किया गया नियंत्रित सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलने के बाद तिलकामांझी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सैंडिस कंपाउंड में सैंकड़ों की संख्या में भीड़ थी, जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बैकअप फोर्स ने तत्काल एक्शन लिया और आधे घंटे के अंदर सैंडिस कंपाउंड को खाली करा लिया गया। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, भोजपुरी सिंगर और एक्टर रोशन रोही बाइक लॉचिंग कार्यक्रम में पहुंचे थे। रोशन रोही स्टेज पर जैसे ही पहुंचे, वैसे ही भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दी। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए पुलिस को लीठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बिगड़े हालात को देखते हुए रोशन रोही को अपना कार्यक्रम बंद करना पड़ा। इस घटना में दर्जनों लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए पथराव के बाद पहुंची अतिरिक्त पुलिस हंगामे और पथराव की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रमोद यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर भीड़ को नियंत्रित किया। भीड़ के पीछे हटने के बाद मैदान में जूते-चप्पल और कुर्सी-सोफा बिखरे मिले। टेंट संचालक के अनुसार, घटना में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, साउंड सिस्टम के बॉक्स और सेटअप भी टूट गए। कार्यक्रम स्थल पर ईंट-पत्थर बिखरे पड़े थे। हंगामे के कारण आयोजन की पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। आयोजक ने प्रशासन ने नहीं ली थी अनुमति बताया जा रहा कि आयोजक की ओर से कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि आयोजक को संभावित भीड़ का आकलन नहीं था और न ही भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। मामले की जांच कर आयोजक पर कार्रवाई की जाएगी। आयोजक के खिलाफ दर्ज होगी FIR पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं करने और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले आयोजक को चिह्नित कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घटना में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तत्काल कार्रवाई कर भीड़ को किया गया नियंत्रित सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलने के बाद तिलकामांझी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सैंडिस कंपाउंड में सैंकड़ों की संख्या में भीड़ थी, जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बैकअप फोर्स ने तत्काल एक्शन लिया और आधे घंटे के अंदर सैंडिस कंपाउंड को खाली करा लिया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *