सीवान में महिलाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यालयों के आसपास की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता के कार्यालय के मुख्य गेट के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन मौके पर तत्काल कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। एसडीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर हुई घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो युवक एसडीओ कार्यालय के मुख्य गेट के पास पहुंचे और युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। युवती ने इसका विरोध करते हुए दोनों को तेज आवाज में डांटा और पीछे हटने को कहा। आरोप है कि युवक अपनी हरकत रोकने के बजाय युवती पर ही धौंस जमाने लगे। युवती शोर मचाती रही, कार्यालय से कोई बाहर नहीं आया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती लगातार शोर मचाती रही, लेकिन एसडीओ कार्यालय के अंदर से कोई कर्मचारी बाहर नहीं आया। किसी ने युवकों को रोकने की पहल भी नहीं की। बाद में कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने लगे। बिना नंबर प्लेट की बाइक से फरार हुए युवक स्थानीय लोगों के सामने भी दोनों युवक धौंस दिखाते हुए बाइक से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे आरोपितों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती हो सकता है। एसडीओ कार्यालय से कुछ कदम दूर हुई घटना घटनास्थल से एसडीओ कार्यालय महज कुछ कदम की दूरी पर है। डीएम आवास करीब 200 मीटर और समाहरणालय लगभग 500 मीटर दूर है। समाहरणालय में डीएम और एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारियों के कार्यालय हैं। ऐसे संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े हुई घटना ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। एसडीओ बोले- थानाध्यक्ष को आवेदन का इंतजार एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। शनिवार को वे बैठकों और अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त थे। उन्होंने युवती को थाने में आवेदन देने की सलाह दी। वहीं, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है और न ही युवती या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीवान में महिलाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यालयों के आसपास की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता के कार्यालय के मुख्य गेट के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन मौके पर तत्काल कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। एसडीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर हुई घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो युवक एसडीओ कार्यालय के मुख्य गेट के पास पहुंचे और युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। युवती ने इसका विरोध करते हुए दोनों को तेज आवाज में डांटा और पीछे हटने को कहा। आरोप है कि युवक अपनी हरकत रोकने के बजाय युवती पर ही धौंस जमाने लगे। युवती शोर मचाती रही, कार्यालय से कोई बाहर नहीं आया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती लगातार शोर मचाती रही, लेकिन एसडीओ कार्यालय के अंदर से कोई कर्मचारी बाहर नहीं आया। किसी ने युवकों को रोकने की पहल भी नहीं की। बाद में कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने लगे। बिना नंबर प्लेट की बाइक से फरार हुए युवक स्थानीय लोगों के सामने भी दोनों युवक धौंस दिखाते हुए बाइक से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे आरोपितों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती हो सकता है। एसडीओ कार्यालय से कुछ कदम दूर हुई घटना घटनास्थल से एसडीओ कार्यालय महज कुछ कदम की दूरी पर है। डीएम आवास करीब 200 मीटर और समाहरणालय लगभग 500 मीटर दूर है। समाहरणालय में डीएम और एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारियों के कार्यालय हैं। ऐसे संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े हुई घटना ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। एसडीओ बोले- थानाध्यक्ष को आवेदन का इंतजार एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। शनिवार को वे बैठकों और अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त थे। उन्होंने युवती को थाने में आवेदन देने की सलाह दी। वहीं, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है और न ही युवती या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

