Pakistan Hindu Persecution: UK की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से यह बताने को कहा है कि दक्षिण एशियाई देश में उत्पीड़न का सामना कर रहे धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ‘ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) फॉर ब्रिटिश हिंदूज’ को हाल ही में ‘इनसाइट UK’ (Insight UK) नामक एक संस्था से एक रिपोर्ट मिली है, जिसमें पाकिस्तान में हिंदुओं की भयावह स्थिति का विवरण दिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है…

