उदयपुर में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक कल से:फतहसागर की पाल से वॉकथॉन-साइक्लोथॉन से शुरुआत होगी

उदयपुर में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक कल से:फतहसागर की पाल से वॉकथॉन-साइक्लोथॉन से शुरुआत होगी

वन एवं पर्यावरण विभाग की और से 1 से 7 नवम्बर 2026 तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक (ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह) का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उप वन संरक्षक (उदयपुर उत्तर) एवं जिला पर्यावरण समिति के सचिव डी.के. तिवारी ने बताया कि इस की शुरुआत 1 नवम्बर 2026 को सुबह 7 बजे फतहसागर की पाल स्थित देवाली गेट से होगी। इस अवसर पर नागरिकों को मिशन लाइफ की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए वॉकथॉन, साइक्लोथॉन और शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आमजन से भागीदारी की अपील
DFO ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रविवार सुबह कार्यक्रम में शामिल हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *