ऑस्ट्रेलिया केपटाउन टेस्ट में आज जीत दर्ज करते ही रच देगी इतिहास, 24 साल में कभी कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

ऑस्ट्रेलिया केपटाउन टेस्ट में आज जीत दर्ज करते ही रच देगी इतिहास, 24 साल में कभी कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

South Africa vs Australia 3rd Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन मेहमान टीम के सामने दूसरी पारी में 388 रन का लक्ष्‍य होगा। अगर, आस्‍ट्रेलिया की टीम शनिवार को इस लक्ष्‍य को हासिल कर लेती है, तो वह 24 साल के केपटाउन के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी। जबकि टेस्‍ट क्रिकेट के अब तक के इतिहास में यहां दूसरा बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन जाएगी। केपटाउन में इससे पहले 2002 में 331 रन का सबसे बड़ा सफल रन चेज हुआ है, ऑस्‍ट्रेलिया ने ही किया था।

पिछले पांच में से चार सबसे बड़े रन चेज साउथ अफ्रीका के नाम

केपटाउन के सबसे बड़े पांच टेस्‍ट रन चेज की बात करें, तो इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर ऑस्‍ट्रेलिया ही है। लेकिन, उसके बाद मेजबान साउथ अफ्रीका है, जिसने चार बार ऐसा किया है। उसने एक बार ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ही 2011 में 236 रन का दूसरा सबसे सफल चेज किया था। इसके बाद दो बार वह भारत और एक बार वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भी ऐसा कर चुकी है।

केपटाउन में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े सफल रन चेज

लक्ष्य टीम विपक्षी टीम साल
331 ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका 2002
236 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 2011
212 दक्षिण अफ्रीका भारत 2022
211 दक्षिण अफ्रीका भारत 2007
185 दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज 2008

साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा टोटल

मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं थी। एडन मार्करम सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। फिर डेविड बेडिंगहैम 11 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बावुमा और मार्क्वेस एकरमैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। एकरमैन ने 62 रन बनाए। वहीं, मैथ्यू ब्रीत्जके ने भी 43 रनों का योगदान दिया। 181 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

रयान रिकेल्‍टन और वियान मुल्डर ने पारी संभाला और छठे विकेट के लिए 318 गेंदों में 154 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। रिकेल्टन और मुल्डर ने शतकीय पारी खेली। रिकेल्टन ने 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, मुल्डर ने 221 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए। 387 रन केपटाउन के इस मैदान पर साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *