बेगूसराय- लिवइन में रह रहे प्रेमी की मिली लाश:प्रेमिका के किराए के मकान में भाई बनकर रहता था, 9 महीने से था अफेयर

बेगूसराय- लिवइन में रह रहे प्रेमी की मिली लाश:प्रेमिका के किराए के मकान में भाई बनकर रहता था, 9 महीने से था अफेयर

बेगूसराय में लिव-इन में रह रहे प्रेमी की लाश मिली है। घटना से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो प्रेमिका ने अपने प्रेमी के भाई को कॉल कर घटना की जानकारी दी। प्रेमी का भाई मकान में पहुंचा तो देखा कि भाई की बॉडी फंदे से लटकी है। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका ने मकान मालिक को भाई-बहन बताकर किराए पर था। दोनों ने आधार कार्ड भी दिया था, जिस पर दोनों के पिता का एक ही नाम और पता था। इसी कारण मकान मालिक को किसी तरह का शक नहीं हुआ था। दोनों ने किसी से मकान मालिक की फोन पर बात भी कराई थी। फोन कॉल पर बात करने वाले ने कहा था कि दोनों मेरे बच्चे हैं, ख्याल रखिएगा। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 16 की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर प्रेमी और प्रेमिका का बीच विवाद हुआ था। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के रहने वाले भारत भूषण शर्मा के बेटे अमृत शर्मा (21) के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमिका की पहचान नीमा चांदपुर की रहने वाली 20 साल की अर्चना के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, अर्चना ने करीब एक महीने पहले पिपरा के वार्ड नंबर-16 में एक मकान किराए पर लिया था। उस दौरान उसने अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी मकान मालकिन रीना देवी को दी थी। आधार कार्ड पर उसके पिता का नाम भरत शर्मा और पता तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर दर्ज था। अर्चना ने मकान मालकिन को बताया था कि उसके साथ उसका भाई भी रहेगा। अर्चना के मकान में शिफ्ट होने के करीब 15 दिन बाद अमृत शर्मा भी वहां आकर रहने लगा। मकान मालकिन के कहने पर उसने भी अपना आधार कार्ड जमा कराया। उस पर भी पिता का नाम भरत शर्मा और घर का पता तेघड़ा थाना क्षेत्र के दरियापुर दर्ज था। दोनों ने मकान मालकिन को बताया था कि उसका भाई एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है, जबकि वह खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। मकान मालकिन ने रिश्ते पर सवाल किया, तो किसी से फोन पर बात कराई मकान मालकिन को दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया तो दोनों ने एक फोन नंबर पर बात कराई। उधर से कॉल रिसीव करने वाले ने कहा था कि हां दोनों हमारा बच्चा है, आप ठीक से रखिएगा। इसके बाद दोनों साथ में ही रहते थे। आज सुबह यानी शनिवार को लड़की ने कॉल करके अमृत के भाई को बताया कि अमृत ने मुझे रूम के अंदर बंद कर दिया है और आवाज लग रही हूं तो गेट नहीं खोल रहा है। इस सूचना पर भाई पिपरा पहुंचा तो रूम अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर अमृत की फंदे से लटकी लाश मिली। जबकि अर्चना को बाहर से कुंडी लगे कमरे से खोलकर निकल गया। 9 महीने से था रिलेशन शुक्रवार की देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में अमृत ने अर्चना को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और खुद फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की के चचेरी बहन की शादी महेशपुर गांव में फरवरी महीने में हुई थी। उसी समय से दोनों में जान-पहचान हुआ था। अमृत ने अपने परिजनों को बताया था कि उसने एक फाइनेंस कंपनी में काम करना शुरू कर दिया है, जिसके कारण बेगूसराय में किराए पर रूम लेकर रह रहा है। बेगूसराय में लिव-इन में रह रहे प्रेमी की लाश मिली है। घटना से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो प्रेमिका ने अपने प्रेमी के भाई को कॉल कर घटना की जानकारी दी। प्रेमी का भाई मकान में पहुंचा तो देखा कि भाई की बॉडी फंदे से लटकी है। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका ने मकान मालिक को भाई-बहन बताकर किराए पर था। दोनों ने आधार कार्ड भी दिया था, जिस पर दोनों के पिता का एक ही नाम और पता था। इसी कारण मकान मालिक को किसी तरह का शक नहीं हुआ था। दोनों ने किसी से मकान मालिक की फोन पर बात भी कराई थी। फोन कॉल पर बात करने वाले ने कहा था कि दोनों मेरे बच्चे हैं, ख्याल रखिएगा। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 16 की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर प्रेमी और प्रेमिका का बीच विवाद हुआ था। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के रहने वाले भारत भूषण शर्मा के बेटे अमृत शर्मा (21) के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमिका की पहचान नीमा चांदपुर की रहने वाली 20 साल की अर्चना के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, अर्चना ने करीब एक महीने पहले पिपरा के वार्ड नंबर-16 में एक मकान किराए पर लिया था। उस दौरान उसने अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी मकान मालकिन रीना देवी को दी थी। आधार कार्ड पर उसके पिता का नाम भरत शर्मा और पता तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर दर्ज था। अर्चना ने मकान मालकिन को बताया था कि उसके साथ उसका भाई भी रहेगा। अर्चना के मकान में शिफ्ट होने के करीब 15 दिन बाद अमृत शर्मा भी वहां आकर रहने लगा। मकान मालकिन के कहने पर उसने भी अपना आधार कार्ड जमा कराया। उस पर भी पिता का नाम भरत शर्मा और घर का पता तेघड़ा थाना क्षेत्र के दरियापुर दर्ज था। दोनों ने मकान मालकिन को बताया था कि उसका भाई एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है, जबकि वह खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। मकान मालकिन ने रिश्ते पर सवाल किया, तो किसी से फोन पर बात कराई मकान मालकिन को दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया तो दोनों ने एक फोन नंबर पर बात कराई। उधर से कॉल रिसीव करने वाले ने कहा था कि हां दोनों हमारा बच्चा है, आप ठीक से रखिएगा। इसके बाद दोनों साथ में ही रहते थे। आज सुबह यानी शनिवार को लड़की ने कॉल करके अमृत के भाई को बताया कि अमृत ने मुझे रूम के अंदर बंद कर दिया है और आवाज लग रही हूं तो गेट नहीं खोल रहा है। इस सूचना पर भाई पिपरा पहुंचा तो रूम अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर अमृत की फंदे से लटकी लाश मिली। जबकि अर्चना को बाहर से कुंडी लगे कमरे से खोलकर निकल गया। 9 महीने से था रिलेशन शुक्रवार की देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में अमृत ने अर्चना को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और खुद फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की के चचेरी बहन की शादी महेशपुर गांव में फरवरी महीने में हुई थी। उसी समय से दोनों में जान-पहचान हुआ था। अमृत ने अपने परिजनों को बताया था कि उसने एक फाइनेंस कंपनी में काम करना शुरू कर दिया है, जिसके कारण बेगूसराय में किराए पर रूम लेकर रह रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *