लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शिक्षा व्यवस्था और चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के सदस्यों को भारत का नागरिक और मतदाता मानता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा देश को स्वच्छ भारत, 1 बिलियन की अर्थव्यवस्था और डिजिटल इंडिया की तस्वीर दिखाती है, लेकिन प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इन स्कूलों में शराब के ठेके खुल रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि मानव जीवन में सुधार शिक्षा से आएगा, लेकिन भाजपा ने 26 हजार स्कूल बंद करवाकर वहां शराब के ठेके खुलवा दिए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग उत्तर प्रदेश से हटेंगे तो भारत से भी हट जाएंगे।
खबर अपडेट हो रही है

