रायपुर में तेज रफ्तार स्कोडा कार की टक्कर से 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौत हो गई। हादसे में बलेनो कार में सवार महिला और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से पहले स्कोडा सवार युवकों का MG रोड पर खुलेआम शराब पीते हुए वीडियो भी सामने आया है। एक जागरूक नागरिक ने यह वीडियो बनाया था। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक की है। आधी रात स्कोडा कार ने बलेनो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला और दोनों बच्चे श्याम नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार नया रायपुर में भतीजी की शादी से लौट रहा था। हादसे के बाद कार छोड़कर भागे चारों युवक स्कोडा कार में सवार चारों युवक भी हादसे में घायल हुए थे। टक्कर के बाद वे कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कोडा कार जब्त कर ली है और युवकों की तलाश कर रही है। हादसे से पहले शराब पीने का वीडियो आया सामने हादसे से पहले स्कोडा सवार युवकों के MG रोड पर भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगह पर शराब पीने का वीडियो सामने आया है। एक नागरिक ने युवकों को शराब पीते देख उनका वीडियो बनाया था। अब हादसे और वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की जांच अहम हो गई है। हालांकि, युवकों के नशे में होने और हादसे से इसका संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

