SP ने खारुदह पुलिस कैंप का रात में किया निरीक्षण:जवानों को गश्त और वाहन जांच के दिए निर्देश, ग्रामीणों को नशे के खतरे बताए

SP ने खारुदह पुलिस कैंप का रात में किया निरीक्षण:जवानों को गश्त और वाहन जांच के दिए निर्देश, ग्रामीणों को नशे के खतरे बताए

किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार एक्शन में दिखे। उन्होंने पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कैंप खारुदह का रात्रि करीब 10 बजे औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एसपी संतोष कुमार ने कैंप की साफ-सफाई, बैरक, हथियार, संसाधन और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और जवानों के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखी जाए। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। नियमित रात्रि गश्ती, वाहन चेकिंग और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद एसपी श्री कुमार ने कैंप के आसपास मौजूद ग्रामीणों से भी मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशा के बढ़ते खतरे और उसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। तस्करी की सूचना देने की ग्रामीणों से की अपील एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि अगर क्षेत्र में कहीं भी नशे का कारोबार या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशा मुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार एक्शन में दिखे। उन्होंने पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कैंप खारुदह का रात्रि करीब 10 बजे औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एसपी संतोष कुमार ने कैंप की साफ-सफाई, बैरक, हथियार, संसाधन और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और जवानों के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखी जाए। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। नियमित रात्रि गश्ती, वाहन चेकिंग और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद एसपी श्री कुमार ने कैंप के आसपास मौजूद ग्रामीणों से भी मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशा के बढ़ते खतरे और उसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। तस्करी की सूचना देने की ग्रामीणों से की अपील एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि अगर क्षेत्र में कहीं भी नशे का कारोबार या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशा मुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *