कानपुर में किदवई नगर से बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी का एक पॉडकास्ट इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय को लेकर बड़ा बयान दिया है। नगर निगम के कामकाज और शहर के विकास से जुड़े सवाल पर विधायक ने कहा कि मेयर को सौतेली अम्मा बनकर नहीं, बल्कि ओरिजनल अम्मा बनकर काम करना चाहिए। महेश त्रिवेदी ने कहा कि पूरा शहर मेयर को अम्मा कहता है। ऐसे में उन्हें इस संबोधन की जिम्मेदारी समझनी ‘मेयर का टिकट होना था, तब मेरे पास खूब आना-जाना था’
पॉडकास्ट में महेश त्रिवेदी ने मेयर प्रमिला पांडेय के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा, ‘पहले जब उनका मेयर का टिकट होना था, तब उनका मेरे पास बहुत आना-जाना हुआ करता था। मैंने तो कहा था कि ये रिवॉल्वर लगाकर चलती हैं, पार्षद हैं। मेयर रहेंगी तो ठीक रहेगा, व्यवस्था अच्छी होगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा तो अम्मा जी से इतना ही कहना है कि अम्मा, अम्मा का मतलब ओरिजनल अम्मा हो जाएगा तो आत्माओं में राज करेगा। हम तो सामने कहते हैं आपको पूरा शहर अम्मा कहता है, तो आपको सौतेली अम्मा नहीं बनना है, बल्कि ओरिजनल अम्मा बनकर रहना चाहिए।’

