चाकू से हमला और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार:3 महीने से चल रहा था फरार, मोतीनगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

चाकू से हमला और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार:3 महीने से चल रहा था फरार, मोतीनगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने मारपीट, चाकू से हमला और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय उर्फ मुंडे अहिरवार पिछले तीन महीने से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। शुक्रवार को उसके सागर आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। शराब के लिए रुपए नहीं देने पर किया हमला पुलिस के अनुसार, संत कबीर वार्ड निवासी आकाश अहिरवार ने 13 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान मछरयाई में बैनी बाबा कुआं के पास आरोपी अज्जू उर्फ मुंडे अहिरवार ने उससे शराब पीने के लिए 100 रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और फरियादी का मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद चाकू नुमा चाबी के छल्ले से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे राधे अहिरवार और सूरज अहिरवार ने भी लोहे और प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की। इससे आकाश के सिर, सीने, पैर और कंधे सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दो साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राधे अहिरवार (20) और सूरज अहिरवार (24), दोनों निवासी संत कबीर वार्ड, को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी अजय उर्फ मुंडे पिता भगवानदास अहिरवार (33) घटना के बाद से फरार था। पुलिस के मुताबिक, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए शहर से बाहर और दूसरे जिलों में लगातार ठिकाने बदल रहा था। सागर लौटते ही पुलिस ने पकड़ा पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वह सागर आया हुआ है। इसके बाद मोतीनगर थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *