भास्कर न्यूज|केनगर धमदाहा-पूर्णिया एसएच-65 पर ऑटो से सफर कर रही शिक्षिका का पर्स झपटकर भागने वाले गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरफ्तार परोरा वार्ड-8 निवासी मो. शाहनवाज आलम , मो. मुनाजिर और मो.रोहित के अलावा वनभाग पश्चिम वार्ड-1 निवासी मो. जियाउल हक उर्फ जामुन शामिल हैं।इनके पास से शिक्षिका के छीने गए दोनों मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई हैं। उक्त जानकारी केनगर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जियाउल हक इस गिरोह का मुख्य सरगना है। उसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के प्रयास, गृहभेदन और चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। 24 अक्टूबर को शिक्षिका से हुई थी छिनतई एसडीपीओ ने बताया कि धमदाहा-पूर्णिया एसएच-65 पर 24 अक्टूबर को शिक्षिका नेहा कुमारी ऑटो से सफर कर रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार बदमाशों ने चलती टेंपो से झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में दो मोबाइल, 5 हजार रुपए नकद और महत्वपूर्ण पहचान पत्र थे। घटना के बाद शिक्षिका के बयान पर केनगर थाने में कांड संख्या 334/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रेकी से लेकर छिनतई तक बंटी थी जिम्मेदारी एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के कुछ सदस्य रेकी और लाइनर का काम करते थे, जबकि अन्य बाइक से पहुंचकर छिनतई करते थे। भास्कर न्यूज|केनगर धमदाहा-पूर्णिया एसएच-65 पर ऑटो से सफर कर रही शिक्षिका का पर्स झपटकर भागने वाले गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरफ्तार परोरा वार्ड-8 निवासी मो. शाहनवाज आलम , मो. मुनाजिर और मो.रोहित के अलावा वनभाग पश्चिम वार्ड-1 निवासी मो. जियाउल हक उर्फ जामुन शामिल हैं।इनके पास से शिक्षिका के छीने गए दोनों मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई हैं। उक्त जानकारी केनगर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जियाउल हक इस गिरोह का मुख्य सरगना है। उसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के प्रयास, गृहभेदन और चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। 24 अक्टूबर को शिक्षिका से हुई थी छिनतई एसडीपीओ ने बताया कि धमदाहा-पूर्णिया एसएच-65 पर 24 अक्टूबर को शिक्षिका नेहा कुमारी ऑटो से सफर कर रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार बदमाशों ने चलती टेंपो से झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में दो मोबाइल, 5 हजार रुपए नकद और महत्वपूर्ण पहचान पत्र थे। घटना के बाद शिक्षिका के बयान पर केनगर थाने में कांड संख्या 334/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रेकी से लेकर छिनतई तक बंटी थी जिम्मेदारी एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के कुछ सदस्य रेकी और लाइनर का काम करते थे, जबकि अन्य बाइक से पहुंचकर छिनतई करते थे।

