एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ‘अखिल भारतीय सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत मिशन मिडिल स्कूल में शुक्रवार को साइबर अपराध से बचाव और बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सह सब जज स्वाति दुबे ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल संरक्षण और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन धोखाधड़ी,सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग और व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता के प्रति आगाह किया। सब जज ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी या पासवर्ड किसी से साझा न करें। जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। मौके पर प्राधिकार के जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज, प्राचार्य फादर विपिन,राकेश एंथोनी, प्रकाश एडवर्ड, सिस्टर रीता, छवि अल्फ्रेड, विशाल, रोहन जॉर्ज, स्नेहा, विभोर कुमार पांडेय, आदर्श गौतम आदि मौजूद रहे। एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ‘अखिल भारतीय सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत मिशन मिडिल स्कूल में शुक्रवार को साइबर अपराध से बचाव और बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सह सब जज स्वाति दुबे ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल संरक्षण और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन धोखाधड़ी,सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग और व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता के प्रति आगाह किया। सब जज ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी या पासवर्ड किसी से साझा न करें। जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। मौके पर प्राधिकार के जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज, प्राचार्य फादर विपिन,राकेश एंथोनी, प्रकाश एडवर्ड, सिस्टर रीता, छवि अल्फ्रेड, विशाल, रोहन जॉर्ज, स्नेहा, विभोर कुमार पांडेय, आदर्श गौतम आदि मौजूद रहे।

