बाल विवाह के प्रति जागरूक करना और गैरकानूनी कृत्य पर रोक ही उद्देश्य

बाल विवाह के प्रति जागरूक करना और गैरकानूनी कृत्य पर रोक ही उद्देश्य

सिटी रिपोर्टर|बेतिया जिले के योगापट्‌टी प्रखंड के विश्रामपुर नवकाटोला में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बाल विवाह को लेकर शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने हाथों तख्तियां लेकर ​बेटी को पढ़ाना है, बाल विवाह से बचाना है। ज्ञान का दीपक जलाना है, बाल विवाह मिटाना है। जन-जन को करना है तैयार, बाल विवाह है व्यर्थ भार… का नारा लगाते हुए गांव में जागरूकता रैली निकाली और जन-जन तक संदेश पहुंचाया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और नारे लेकर पूरे उत्साह के साथ प्रचार-प्रसार किया। इस अभियान में विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी, मनीषा कुमारी, बेचू पासवान और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करना और गैरकानूनी कृत्य पर पूर्ण रोक लगाना है। सिटी रिपोर्टर|बेतिया जिले के योगापट्‌टी प्रखंड के विश्रामपुर नवकाटोला में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बाल विवाह को लेकर शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने हाथों तख्तियां लेकर ​बेटी को पढ़ाना है, बाल विवाह से बचाना है। ज्ञान का दीपक जलाना है, बाल विवाह मिटाना है। जन-जन को करना है तैयार, बाल विवाह है व्यर्थ भार… का नारा लगाते हुए गांव में जागरूकता रैली निकाली और जन-जन तक संदेश पहुंचाया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और नारे लेकर पूरे उत्साह के साथ प्रचार-प्रसार किया। इस अभियान में विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी, मनीषा कुमारी, बेचू पासवान और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करना और गैरकानूनी कृत्य पर पूर्ण रोक लगाना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *