चौथम थाना पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि 16 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान रतनदेव शर्मा के रूप में हुई है। वह बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार निवासी सोगारथ शर्मा का बेटा है।
पुलिस ने बेलदौर थाना क्षेत्र के खर्राबासा निवासी सकलदेव यादव के बेटे प्रभु यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चौथम थाना पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि 16 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान रतनदेव शर्मा के रूप में हुई है। वह बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार निवासी सोगारथ शर्मा का बेटा है।
पुलिस ने बेलदौर थाना क्षेत्र के खर्राबासा निवासी सकलदेव यादव के बेटे प्रभु यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

