डिप्टी CM केशव आज प्रयागराज में:वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, करीब 4 घंटे रहेंगे

डिप्टी CM केशव आज प्रयागराज में:वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, करीब 4 घंटे रहेंगे

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को प्रयागराज आएंगे। वह यहां करीब चार घंटे तक रहेंगे। इस दौरान रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर तीन बजे के करीब आएंगे उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित आवास से रवाना होंगे। दोपहर 2:10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:45 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वह कार से रामबाग रेलवे स्टेशन जाएंगे। पहले रामबाग रेलवे स्टेशन जाएंगे
उप मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे रामबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस समेत नई ट्रेन सेवाओं के संचालन के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 4:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में करेंगे बैठक
सर्किट हाउस में शाम 4:30 बजे से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके अलावा आरक्षित और स्थानीय योजनानुसार अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। शाम 6 बजे जंक्शन पर कार्यक्रम में करेंगे शिरकत शाम 5:50 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर छह बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। यहां भी रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद शाम 6:50 बजे बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 7:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 8:20 बजे उनके लखनऊ स्थित सात कालिदास मार्ग आवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *