बेकाबू कार गंगा में गिरी, युवक लापता:साथी तैरकर बाहर निकला, SDRF तलाश में जुटी

बेकाबू कार गंगा में गिरी, युवक लापता:साथी तैरकर बाहर निकला, SDRF तलाश में जुटी

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। कार में सवार दो युवकों में से एक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि दूसरा लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। गंगा कटरी में हिंदूपुर कटान के पास हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, टाटा विस्टा कार काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर गंगा कटरी में हिंदूपुर कटान के पास बेकाबू होकर नदी में गिर गई। कार में तनुज गौड़ (28) पुत्र विजय कुमार गौड़, निवासी कस्बा सफीपुर और उनके साथी विजयशंकर (25) पुत्र छीटू लोध, निवासी हिलौली, थाना मौरावां सवार थे। कार नदी में गिरने के बाद विजयशंकर किसी तरह बाहर निकल आया और तैरकर किनारे पहुंच गया। वहीं, तनुज गौड़ का पता नहीं चल सका। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
गोताखोरों की मदद से तलाश जारी फतेहपुर चौरासी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश शुरू कराई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक और कार की तलाश की जा रही है। खोज अभियान में सहायता के लिए अन्य टीमों को भी बुलाया गया है। एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान जारी है। देर शाम तक लापता युवक का पता नहीं चल सका था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *