Narendra Modi का सेवा संकल्प और Reliance Q2 का मुनाफा, देश दुनिया की प्रमुख सुर्खियां

Narendra Modi का सेवा संकल्प और Reliance Q2 का मुनाफा, देश दुनिया की प्रमुख सुर्खियां

शुक्रवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे112गुजरात लीड मोदी
जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में ही जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी
भीलड़ी , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

प्रादे124उत्तराखंड हेलीकॉप्टर शव
उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसे में सभी छह लोगों की मौत, शव बरामद
चमोली, उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे178उप्र अमित शाह दूसरी लीड भाजपा
उप्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर यूसीसी लागू करेंगे : अमित शाह
लखनऊ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताते हुए शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ‘अंगद के पांव’ की तरह है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।

दि80कांग्रेस इंडिया तीसरीलीड जनमहाभियोग
विपक्ष शनिवार को करेगा ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम, एकजुट होकर आंदोलन आगे बढ़ाने का संकल्प
नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और ‘‘वोट चोरी’’ के मुद्दे पर एकजुट है तथा संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए उसका आंदोलन जारी रहेगा।

दि79राहुल आरएसएस
भूरी निकर, सफेद कमीज पहनने वाले पुरुष सबसे बड़े ‘खतरे का संकेत’: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत में सबसे बड़े ‘‘खतरे का संकेत’’ ऐसे पुरुष हैं, जो भूरी निकर और सफेद कमीज पहनते हैं तथा खुद को महिलाओं से श्रेष्ठ समझते हैं।

वि7 : संरा भारत समुद्री एआई
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सदस्यता के लिए एआई और समुद्री सुरक्षा पर भारत का जोर
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि 2028-29 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी के दौरान समुद्री सुरक्षा और कृत्रिम मेधा (एआई) भारत की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

वि6 : अमेरिका जयशंकर
जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर
वाशिंगटन, विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को अटलांटा में आयोजित होने वाली जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

अर्थ66परिणाम रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 41 प्रतिशत बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 40.6 प्रतिशत बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये रहा। रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार और डिजिटल कारोबार में वृद्धि से कंपनी के मुनाफे को समर्थन मिला, जबकि खुदरा कारोबार का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

अर्थ35विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 719.75 अरब डॉलर पर
मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर और गिरकर 719.75 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खेल39खेल कुश्ती विश्व भारत लीड मनीषा
कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनीषा
अस्ताना, मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को विश्व चैंपियनशिप के महिला 59 किग्रा वर्ग के फाइनल में अमेरिका की अबीगैल नेट्टे को 8-6 से हराकर भारतीय कुश्ती में महिला विश्व चैंपियन का इंतजार खत्म कर दिया।

खेल25खेल लीड भारत
फिलिप्स और डफी ने भारत को दी करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड 87 रन से जीता
ऑकलैंड, ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक और तेज गेंदबाज जैकब डफी की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के चौथे मुकाबले में शुक्रवार को यहां भारत को 87 रन से करारी शिकस्त दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *