बीकानेर रेंज में 3 साल में 45 हजार साइबर-ठगी केस:पुलिस ने करीब बीस करोड़ रुपए होल्ड कराए, 13 हजार मोबाइल बरामद

बीकानेर रेंज में 3 साल में 45 हजार साइबर-ठगी केस:पुलिस ने करीब बीस करोड़ रुपए होल्ड कराए, 13 हजार मोबाइल बरामद

बीकानेर रेंज (चार जिले) में तीन साल में साइबर ठगी की 45 हजार शिकायतें दर्ज हुईं। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि को होल्ड कराया। हाल ही जारी रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ है कि जिले में साल 2026 में अब तक चोरी हुए या खोए हुए 381 मोबाइल भी बरामद किए गए। वहीं 4 जिलों में CEIR पोर्टल से तीन साल में 13 हजार 789 मोबाइल फोन मिले हैं। रेंज के 4 जिलों में लगातार बढ़ा साइबर अपराध रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर रेंज के चार जिलों में साइबर अपराध लगातार बढ़ा। हालांकि ठगी की राशि में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 से अब तक साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 45 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर बीकानेर रेंज के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार- इन तीन वर्षों में ठगी की राशि में कमी आई है। समय रहते होल्ड कराई राशि पुलिस ने साइबर ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करवाने की कार्रवाई भी की। तीन साल में 13,789 मोबाइल बरामद सीईआईआर पोर्टल के जरिए रेंज में वर्ष 2024 में 4,281, वर्ष 2025 में 5,281 और वर्ष 2026 में 4,227 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में बीकानेर में 381, श्रीगंगानगर में 616, हनुमानगढ़ में 2,963 और चूरू में 267 मोबाइल फोन बरामद हुए। जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए साइबर अपराधों से बचाव के लिए रेंज में वर्ष 2024 में 1,071, वर्ष 2025 में 1,916 और वर्ष 2026 में 1,420 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने और गुम या चोरी हुए मोबाइल की जानकारी सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज करवाने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि होल्ड करवाने और मोबाइल बरामद होने की संभावना बढ़ सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *