पत्रकार को अगवा कर 10 लाख की फिरौती मांगी:पुलिस ने 6 घंटे में पत्रकार को छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार को अगवा कर 10 लाख की फिरौती मांगी:पुलिस ने 6 घंटे में पत्रकार को छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

कटिहार में पत्रकार को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 6 घंटे के भीतर उन्हें छुड़ा लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SDPO विशाल आनंद ने बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को गुलाम मुर्तजा (44), पिता शेख अबुज, निवासी इमाम नगर, थाना आजमनगर, ने लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे अपने पत्रकार साथी मो. कलीम के साथ प्राणपुर समाचार संकलन के लिए जा रहे थे। हथियार दिखाकर जबरन कार में बैठाया शिकायत के मुताबिक, खाद की कालाबाजारी से जुड़ी खबर प्रकाशित करने को लेकर मो. आशिक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने काले रंग की कार से उनका पीछा किया। लाभा जीरो माइल के आगे हथियार दिखाकर उन्हें जबरन कार में बैठाया और मारपीट करते हुए मनिहारी के रास्ते अमदाबाद ले गए। वहां उनकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये मांगे गए। शिकायत में आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें दियारा इलाके में ले जाकर हत्या करने की बात कही गई। पत्रकार को छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया इस मामले में रोशना थाना कांड संख्या 205/26 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, घटना के 6 घंटे के भीतर पत्रकार को छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार और एक मोबाइल भी बरामद गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो. आशिक (37), पिता मो. सीताबुद्दीन, निवासी सोड़ाडॉगी, थाना मनिहारी; मो. साबिर आलम (21), पिता अब्दुल अगीतज, थाना मनिहारी; और मनिष कुमार गोस्वामी (21), पिता नारायण गोस्वामी, निवासी बोरनी, थाना मनिहारी हैं। तीनों कटिहार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कार और एक मोबाइल भी बरामद किया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। कटिहार में पत्रकार को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 6 घंटे के भीतर उन्हें छुड़ा लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SDPO विशाल आनंद ने बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को गुलाम मुर्तजा (44), पिता शेख अबुज, निवासी इमाम नगर, थाना आजमनगर, ने लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे अपने पत्रकार साथी मो. कलीम के साथ प्राणपुर समाचार संकलन के लिए जा रहे थे। हथियार दिखाकर जबरन कार में बैठाया शिकायत के मुताबिक, खाद की कालाबाजारी से जुड़ी खबर प्रकाशित करने को लेकर मो. आशिक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने काले रंग की कार से उनका पीछा किया। लाभा जीरो माइल के आगे हथियार दिखाकर उन्हें जबरन कार में बैठाया और मारपीट करते हुए मनिहारी के रास्ते अमदाबाद ले गए। वहां उनकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये मांगे गए। शिकायत में आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें दियारा इलाके में ले जाकर हत्या करने की बात कही गई। पत्रकार को छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया इस मामले में रोशना थाना कांड संख्या 205/26 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, घटना के 6 घंटे के भीतर पत्रकार को छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार और एक मोबाइल भी बरामद गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो. आशिक (37), पिता मो. सीताबुद्दीन, निवासी सोड़ाडॉगी, थाना मनिहारी; मो. साबिर आलम (21), पिता अब्दुल अगीतज, थाना मनिहारी; और मनिष कुमार गोस्वामी (21), पिता नारायण गोस्वामी, निवासी बोरनी, थाना मनिहारी हैं। तीनों कटिहार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कार और एक मोबाइल भी बरामद किया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *