बांका नगर परिषद ने छठ घाटों का इंस्पेक्शन किया:कार्यपालक पदाधिकारी ने सफाई और तैयारियों की रिव्यु की

बांका नगर परिषद ने छठ घाटों का इंस्पेक्शन किया:कार्यपालक पदाधिकारी ने सफाई और तैयारियों की रिव्यु की

बांका नगर परिषद क्षेत्र में आगामी छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद द्वारा विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की गई है। साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा इसी क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की। ”किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए” उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली से एक सप्ताह पूर्व ही नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाए। साथ ही छठ महापर्व से पहले सभी घाटों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए घाटों की सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं, ताकि व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नगर परिषद प्रशासन ने पर्व को लेकर तैयारियों में तेजी लाने की बात कही है। बांका नगर परिषद क्षेत्र में आगामी छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद द्वारा विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की गई है। साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा इसी क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की। ”किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए” उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली से एक सप्ताह पूर्व ही नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाए। साथ ही छठ महापर्व से पहले सभी घाटों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए घाटों की सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं, ताकि व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नगर परिषद प्रशासन ने पर्व को लेकर तैयारियों में तेजी लाने की बात कही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *