Amitabh Bachchan Cryptic Post: कौन बनेगा करोड़पति में बतौर होस्ट नजर आ रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज यानी 30 अक्टूबर को एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। माना जा रहा है कि पोस्ट में उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है जो उनके बारे में लिखना बंद करने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि अब उनके ब्लॉग के जरिए उनका अपना पर्सनल अखबार चलता है।
अपनी इस पोस्ट में, बिग बी ने यह भी कहा कि बढ़ती दूरियों के बावजूद उनका प्यार और सम्मान वैसा ही बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “तुम एक करोगे, हम 100 करेंगे!” उन्होंने अपने ब्लॉग में हिंदी में लिखा: “मैंने सोचा, दिन तो बदल ही चुका है। अब 28 नहीं, 29 तारीख है। सुबह हो चुकी है और मैं लैपटॉप के सामने बैठा हूं, तो चलो तारीख बदल लूं और आज की घटनाओं के बारे में लिख दूं, ताकि रात में नंबरिंग में कोई गलती न हो।”
क्या अभी भी नंबरिंग की गलती हो रही है?
उन्होंने आगे कहा, “क्या ऐसा हो रहा है? अगर हां, तो वे हमें जल्द ही बता देंगे। मैं उन पर निर्भर हूं। मैंने कुछ दिन पहले का एक लिफाफा खोला, और उसमें से जो कुछ भी निकला, वह अब प्रकाशित हो रहा है। जब प्रशंसक आस-पास होते हैं, तो अच्छा लगता है। हालांकि, पिछले रविवार को मैंने उन्हें तितर-बितर कर दिया। भले ही दूरियां बढ़ गई हों, लेकिन उनके प्रति मेरा स्नेह, प्यार और सम्मान कम नहीं हुआ है, और न ही कभी होगा।
हमारा अपना अखबार अब यहां चलता है। तुम एक करोगे, तो हम 100 करेंगे
इसी पोस्ट में, बच्चन ने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि शारीरिक दूरी होने के बावजूद, उनके प्रति उनका स्नेह और सम्मान पहले जैसा ही है। इसके आगे उन्होंने लिखा, “कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े हैं, और कुछ को बस सोना ज्यादा पसंद है! अब देखते हैं कि वे इसकी क्या हेडलाइन बनाते हैं! डराओ मत यार। अगर तुम हमारे बारे में लिखना बंद कर दोगे, तो कोई बात नहीं। हमारा अपना अखबार अब यहां चलता है। तुम एक करोगे, तो हम 100 करेंगे!”
ट्रोलर्स को जबबिग बी ने खुद दिया था अपना हेल्थ अपडेट
बीती 21 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ अपडेट को लेकर फैंस को अपडेट दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी है। पोस्ट करते हुए बिग बी ने लिखा था, ‘कुछ दिनों के लिए आराम और रिकवरी का समय निकालने को कहा गया है, इसलिए कुछ लिख नहीं पा रहा हूं।’
इसके बाद 23 अक्टूबर को एक बार फिर अपने ब्लॉग में उन्होंने थोड़ा और आराम की जरूरत बताते हुए लिखा, ‘अभी और आराम की जरूरत है… तालमेल बिठाना… सोचना और विचार करना… मानव शरीर और उसकी अनोखी खूबी।’ हालांकि, अपनी सेहत से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी उन्होंने शेयर नहीं की थी। जबकि 25 अक्टूबर को अभिनेता ने अभिषेक बच्चन के साथ अपने चाहने वालों के लिए ‘जलसा’ के बाहर संडे दर्शन के लिए पहुंचे।

