जींद के डेरे में घुसकर साध्वी पर हमला:गांव भाणा ब्राह्मण में खून से लथपथ मिलीं; अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

जींद के डेरे में घुसकर साध्वी पर हमला:गांव भाणा ब्राह्मण में खून से लथपथ मिलीं; अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

जींद जिले की नरवाना तहसील के गांव भाणा ब्राह्मण (ढाणा ब्राह्मणवाड़ा) स्थित डेरे में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने डेरे में साध्वी पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त डेरे में साध्वी अकेली ही मौजूद थीं। सुबह करीब 8 बजे जब डेरे में काम करने वाले मिस्त्री वहां पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। साध्वी परिसर में खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। मिस्त्रियों ने बिना देरी किए घायल साध्वी को तुरंत उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल (सामान्य अस्पताल) पहुंचाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *