सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के भटिगवां गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोर एक घर से 4 तोला सोने के जेवर, करीब आधा किलो चांदी के आभूषण और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। परिवार को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोर पुलिस के मुताबिक, रामनरेश सिंह परिवार के साथ घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे। उन्होंने कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए। राई और चावल की बोरियां भी ले गए चोरों ने घर में रखी राई की तीन बोरियां और चावल की एक बोरी भी चोरी कर ली। इसके अलावा घर में रखा अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। परिवार को शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

