समस्तीपुर में अर्धनग्न हालत में एक युवती का शव मिला है। उम्र 18 से 20 साल के करीब है। सिर कुचला हुआ है, आशंका है कि किसी भारी चीज से हमला किया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।बॉडी के पास ही जींस और शर्ट रखी हुई थी। जानकारी के मुताबिक सुबह चौर की ओर शौच के लिए निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास की है। सिर कुचलकर की गई हत्या, शव के पास मिले कपड़े पुलिस के अनुसार, युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। चोट इतनी गंभीर थी कि सिर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। युवती का चप्पल भी शव के पास ही मिला है। घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर है। यह इलाका बांध के रास्ते समस्तीपुर-दरभंगा जाने वाली बाईपास सड़क के आसपास है। यहां सामान्य तौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाया गया और इसके बाद उसकी हत्या की गई है। रेप के एंगल से भी जांच शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने और कपड़े अलग पड़े होने के कारण पुलिस रेप के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर यह स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है कि हत्या से पहले युवती के साथ यौन हिंसा हुई थी या नहीं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या की आशंका सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाकर हत्या की गई है। रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल बाईपास सड़क के पास है और यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस आसपास के इलाकों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। समस्तीपुर में अर्धनग्न हालत में एक युवती का शव मिला है। उम्र 18 से 20 साल के करीब है। सिर कुचला हुआ है, आशंका है कि किसी भारी चीज से हमला किया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।बॉडी के पास ही जींस और शर्ट रखी हुई थी। जानकारी के मुताबिक सुबह चौर की ओर शौच के लिए निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सदर डीएसपी-2 संजय कुमार मौके पर पहुंचे। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास की है। सिर कुचलकर की गई हत्या, शव के पास मिले कपड़े पुलिस के अनुसार, युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। चोट इतनी गंभीर थी कि सिर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। युवती का चप्पल भी शव के पास ही मिला है। घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर है। यह इलाका बांध के रास्ते समस्तीपुर-दरभंगा जाने वाली बाईपास सड़क के आसपास है। यहां सामान्य तौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाया गया और इसके बाद उसकी हत्या की गई है। रेप के एंगल से भी जांच शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने और कपड़े अलग पड़े होने के कारण पुलिस रेप के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर यह स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है कि हत्या से पहले युवती के साथ यौन हिंसा हुई थी या नहीं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या की आशंका सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती को किसी दूसरे स्थान से यहां लाकर हत्या की गई है। रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल बाईपास सड़क के पास है और यहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। पुलिस आसपास के इलाकों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

