इजरायल में किसकी बनेगी सरकार? 19 सीटों वाले अरब दलों ने बढ़ाई नेतन्याहू की मुश्किल

इजरायल में किसकी बनेगी सरकार? 19 सीटों वाले अरब दलों ने बढ़ाई नेतन्याहू की मुश्किल

इजरायल के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति में ऐसा मोड़ ला दिया है, जहां सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बेंजामिन नेतन्याहू के लिए सरकार बनाना आसान नहीं दिख रहा। संसद में बहुमत से पीछे रह गए नेतन्याहू के सामने विपक्ष की चुनौती है, लेकिन विपक्ष के पास भी जरूरी आंकड़ा नहीं है। ऐसे में 19 सीटें जीतने वाले अरब राजनीतिक दल सत्ता की चाबी बनकर उभरे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ये दल किसका समर्थन करेंगे।

बहुमत के आंकड़े से दूर दोनों खेमे

इजरायल के अंतिम चुनाव परिणामों के मुताबिक, 120 सदस्यीय संसद नेसेट में बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं। विपक्षी दलों के खाते में 48 सीटें आईं, जबकि अरब राजनीतिक दलों ने कुल 19 सीटें हासिल कीं। सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। इस लिहाज से किसी भी खेमे के पास फिलहाल स्पष्ट बहुमत नहीं है।

यह खबर अभी अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *