क्या खतरे में हैं जिया शंकर की सगाई? इंटरनेट पर मचा हंगामा, क्रिप्टिक रि-पोस्ट आए सामने

क्या खतरे में हैं जिया शंकर की सगाई? इंटरनेट पर मचा हंगामा, क्रिप्टिक रि-पोस्ट आए सामने

Jiya Shankar– Kaaran Dhanak engagement been called off rumors: फेमस अभिनेत्री और मॉडल जिया शंकर (Jiya Shankar) इन दिनों अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने कुछ ऐसे क्रिप्टिक रिपोस्ट किए हैं जिससे उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी 4 महीने पहले हुई सगाई खतरे में हैं। साथ ही फैंस ने ये भी नोटिस किया कि जिया ने अपने मंगेतर करण धनक जिसे करण केडी के नाम से भी जाना जाता है उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें जोरों पर हैं।

जिया शंकर के रहस्यमयी री-पोस्ट के कारण उड़ी अफवाह

जिया शंकर के अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट रीपोस्ट किए हैं, जिसने सबका सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभिनेत्री लगातार कुछ ऐसे भावुक और दर्द भरे वीडियो व कोट्स शेयर कर रही हैं, जिन्हें देखकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं।

Jiya Shankar- Kaaran Dhanak engagement been called off rumors
जिया शंकर के क्रिप्टिप रि-पोस्ट

एक रीपोस्ट में लिखा था, “दो बातें मुझे पक्के तौर पर पता हैं, दुआएं काम करती हैं और आखिर में हालात बदल जाते हैं। वहीं दूसरे इमोशनल पोस्ट में लिखा था, “कुछ रातें मैं ठीक नहीं होना चाहती। मैं चाहती हूं कि यूनिवर्स यह माने कि जो हुआ वह बहुत बुरा था।” इसके अलावा एक अन्य रील में एक महिला को रोते हुए दिखाया गया था और साथ में कैप्शन था- “अचानक फूट-फूट कर रोने लगी क्योंकि सच में मैंने ऐसा क्या किया था कि मैं इसके लायक थी।” इन तमाम पोस्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि क्या जिया की पर्सनल लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है?

Jiya Shankar instagram

क्या सगाई टूट गई है? जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर फैली इन अफवाहों के बीच यह दावा भी किया जा रहा था कि जिया ने अपने मंगेतर के साथ सगाई की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। हालांकि, जब उनके अकाउंट की गहराई से जांच की गई, तो यह बात सामने आई कि सगाई की अंगूठी और सेरेमनी से जुड़ी पोस्ट अभी भी उनके इंस्टाग्राम फीड पर मौजूद है। लेकिन, उन्होंने करण को अनफॉलो जरूर कर दिया है, जिससे फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर अभिनेत्री की सलामती की दुआ मांग रहे हैं और लगातार सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “उम्मीद है जिया ठीक होंगी, उन्होंने जिस तरह के रीपोस्ट किए हैं, उससे चिंता हो रही है।” वहीं दूसरे यूजर ने कयास लगाया कि शायद दोनों के बीच कुछ अनबन हुई है। लेकिन, इन तमाम अटकलों और वायरल खबरों के बीच जिया शंकर या उनके मंगेतर की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *