बादलों के कारण हाथरस में चांद नहीं दिखा:महिलाओं ने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर चांद देखकर करवा चौथ का व्रत खोला

बादलों के कारण हाथरस में चांद नहीं दिखा:महिलाओं ने रिश्तेदारों से वीडियो कॉल पर चांद देखकर करवा चौथ का व्रत खोला

हाथरस में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखा। दिनभर पूजा-पाठ और धार्मिक रस्में हुईं। शाम को घने बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। महिलाएं घरों की छतों और आंगन में चांद निकलने का इंतजार करती रहीं, लेकिन उन्हें चांद दिखाई नहीं दिया। इसके बाद महिलाओं ने दूसरे प्रदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। जहां आसमान साफ था, वहां से रिश्तेदारों ने मोबाइल पर चांद दिखाया। महिलाओं ने चांद देखकर पूजा की और व्रत खोला। इधर काफी महिलाओं ने मुहूर्त के हिसाब से व्रत तोड़ा और पूजा अर्चना की। देखें, 3 तस्वीरें… मंदिरों में हुई करवा माता की पूजा इसके बाद चंद्रमा को गंगाजल से अर्घ्य दिया गया और दीपक जलाकर आरती की गई। शहर के कुछ मंदिरों में करवा माता की पूजा हुई। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। व्रत से पहले महिलाओं ने सोलह शृंगार किया और करवा चौथ की कथा सुनी। उन्होंने गणगौर माता की पूजा कर सुहाग की रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार दिए। पर्व के चलते बाजारों में दिनभर भीड़ रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *