अवध बार एसोसिएशन चुनाव, गिरीश चंद्र वर्मा अध्यक्ष चुने गए:57 वोटों से जीत हासिल की, बालकेश्वर श्रीवास्तव महासचिव बने

अवध बार एसोसिएशन चुनाव, गिरीश चंद्र वर्मा अध्यक्ष चुने गए:57 वोटों से जीत हासिल की, बालकेश्वर श्रीवास्तव महासचिव बने

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के सभी नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र वर्मा 1,188 वोट पाकर जीते। उन्होंने कुलदीप पति त्रिपाठी को 57 वोट से हराया। त्रिपाठी को 1,131 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मणि त्रिपाठी को 1,086 वोट मिले। महासचिव पद पर बालकेश्वर श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। उन्हें 2,037 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार मिश्रा को 1,494 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीति सचान 2,035 वोट पाकर जीतीं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्ति श्रीवास्तव को 1,968 वोट मिले। एक दिन पहले 28 अक्टूबर को एसोशिएसन का चुनाव कराया गया था। कोषाध्यक्ष पद पर आराधना शुक्ला जीतीं मध्य उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार सिंह और विनीत कुमार पांडेय जीते। अभिराम मिश्रा ‘मलय’ कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त सचिव पद पर भूमिका बाजपेयी और कोषाध्यक्ष पद पर आराधना शुक्ला जीतीं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों पर राम कुमार श्रीवास्तव, उमा कांत दीक्षित, बनवारी लाल और आशीष कुमार सिंह चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद पर मिथिलेश सिंह और सीमा दुबे जीतीं। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पर कंचन मौर्य और प्रियंका तिवारी की जीत कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों पर शुभम तिवारी, निखिल द्विवेदी, संजीत कुमार पटेल और लक्ष्मी नारायण गुप्ता चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद पर कंचन मौर्य और प्रियंका तिवारी जीतीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *