IND vs NZ: न्यूजीलैंड के इस बॉलर ने उड़ाई भारतीय बल्लेबाजों की नींद! एक विकेट लेते ही बना डालेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के इस बॉलर ने उड़ाई भारतीय बल्लेबाजों की नींद! एक विकेट लेते ही बना डालेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ 4th T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 3 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। पहले मुकाबले में रिकॉर्ड 226, दूसरे मुकाबले में 181 और तीसरे मुकाबले में 199 रन के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर सनसनी मचा दी है। अब तक कीवी गेंदबाजों की हालत खराब रही है लेकिन एक गेंदबाज ऐसा है, जो अब तक किफायती गेंदबाजी करने के साथ सबसे ज्यादा सीरीज में विकेट हासिल करने में सफल रहा है। इस सीरीज में वह न्यूजीलैंड के इकलौते गेंदबाज हैं, जिनकी इकॉनमी रेट 10 से कम है। वो गेंदबाज हैं कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर।

3 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास

सेंटनर इस सीरीज में अब तक 7 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेंटनर किस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं। इस सीरीज में 2 मैच और बचे हैं और वह 3 विकेट लेकर एक सीरीज में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस के नाम है, जिन्होंने 2025-26 में 5 मैचों की सीरीज में 9 विकेट चटकाए थे। सेंटनर 3 विकेट लेते ही 10 विकेटों के साथ पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी देश मैच विकेट सीरीज
नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया 5 9 2025/26
ब्रायडन कार्स इंग्लैंड 4 9 2024/25
रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज 5 9 2023
ओबेड मैकॉय वेस्टइंडीज 5 9 2022
क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड 3 8 2022
केविन पॉल वेस्टइंडीज 3 8 2026/27
उमर गुल पाकिस्तान 2 7 2012/13
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 3 7 2021
मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड 3 7 2026/27
क्रिस डाला दक्षिण अफ्रीका 3 7 2017/18

इसके अलावा भारत के खिलाफ सेंटनर टी20 इंटरनेशनल में 30 विकेट चटका चुके हैं और एक विकेट लेते ही वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। आपको बता दें कि सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में शुक्रवार को होगा तो आखिरी मुकाबला हेमिल्टन में 1 नवंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *