गुरुग्राम के हनी यादव ने नेशनल-जूनियर एथलेटिक्स में जीता रजत:अंडर-18 की 1000 मीटर दौड़, 2 मिनट 26.71 सेकंड में पूरी की, दूसरे नंबर पर रहे

गुरुग्राम के हनी यादव ने नेशनल-जूनियर एथलेटिक्स में जीता रजत:अंडर-18 की 1000 मीटर दौड़, 2 मिनट 26.71 सेकंड में पूरी की, दूसरे नंबर पर रहे

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में हरियाणा के हनी यादव ने रजत पदक जीता है। लड़कों के अंडर-18 वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में उन्होंने 2 मिनट 26.71 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। गुरुग्राम जिले के गांव साढ़राणा लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता बोले- हनी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव भाजपा गुरुग्राम के जिला महामंत्री मनीष सैदपुर ने कहा कि हनी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हनी की उपलब्धि दूसरे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास से युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। यह लोग रहे मौजूद सम्मान समारोह में मानेसर के मेयर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, जिला पार्षद मनोज यादव और मनीष सैदपुर ने हनी को सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप सरपंच, महेंद्र यादव, केहर सिंह यादव, कृष्ण यादव, दिनेश यादव, प्रदीप वशिष्ठ, विक्रम यादव, जयकिशन यादव, गोरधन यादव, प्रमोद यादव, देवेंद्र चोपड़ा, मनोज यादव और गौरव यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *