बिहार MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में भी कांग्रेस को जनता ने नकारा, JDU ने पूछा- अब किसे ठहराएंगे जिम्मेदार?

बिहार MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में भी कांग्रेस को जनता ने नकारा, JDU ने पूछा- अब किसे ठहराएंगे जिम्मेदार?

जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती रही है। ऐसे में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस को जनता ने निर्णायक रूप से नकार दिया है। अब कांग्रेस को विचार करना चाहिए कि वह आगे कौन-सी रणनीति अपनाएगी। 

पटना। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए जदयू नेताओं ने कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। नेताओं ने कांग्रेस को सलाह दी कि वह जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करे और पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी को दूर करे।

राजीव रंजन बोले- जमीनी स्तर पर सक्रिय हो कांग्रेस

जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती रही है। ऐसे में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस को जनता ने निर्णायक रूप से नकार दिया है। अब कांग्रेस को विचार करना चाहिए कि वह आगे कौन-सी रणनीति अपनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी स्थिति सुधारने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय होना होगा। पार्टी को जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों को उठाने के साथ ही अपने विभिन्न संगठनों में चरणबद्ध तरीके से आंतरिक असंतोष दूर करने की योजना बनानी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस की स्थिति और खराब हो सकती है।

संजय कुमार झा बोले- प्रधानमंत्री ने सही सवाल उठाया

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में विधान परिषद की 28 सीटों पर चुनाव हुए, जिनमें एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की स्थिति सभी के सामने है।

झा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही सवाल उठाया है कि जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए और कांग्रेस को हर जगह जनता ने नकार दिया, तो अब पार्टी किसे दोष देगी? उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। जदयू नेताओं के इन बयानों से बिहार में विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक स्थिति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *