खगड़िया। जिले के कलाकारों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिले के 91 और कलाकारों को पेंशन देने की स्वीकृति मिली है। इन कलाकारों को अक्टूबर माह से पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं, जिले के अधिक से अधिक पात्र कलाकारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए नए लाभुकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है। नए कलाकारों को मिल सकेगी आर्थिक सहायता जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिले के कलाकारों को पहले से लाभ मिल रहा है। अब विभाग ने 91 और कलाकारों को पेंशन देने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे योजना के दायरे में आने वाले नए कलाकारों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। संबंधित विभाग को भेजा जाएगा लिस्ट उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के क्रियान्वयन में खगड़िया जिला पूरे बिहार में अव्वल है। जिले के योग्य और पात्र कलाकारों को योजना से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नए कलाकारों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद उसे पेंशन की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। कलाकारों को आर्थिक संबल देना उद्देश्य जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनकी कला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित तथा प्रोत्साहित करना है। पेंशन मिलने से लाभुक कलाकारों को आर्थिक सहारा मिलेगा। विभाग की ओर से अधिक से अधिक पात्र कलाकारों को योजना से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। खगड़िया। जिले के कलाकारों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिले के 91 और कलाकारों को पेंशन देने की स्वीकृति मिली है। इन कलाकारों को अक्टूबर माह से पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं, जिले के अधिक से अधिक पात्र कलाकारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए नए लाभुकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है। नए कलाकारों को मिल सकेगी आर्थिक सहायता जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिले के कलाकारों को पहले से लाभ मिल रहा है। अब विभाग ने 91 और कलाकारों को पेंशन देने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे योजना के दायरे में आने वाले नए कलाकारों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। संबंधित विभाग को भेजा जाएगा लिस्ट उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के क्रियान्वयन में खगड़िया जिला पूरे बिहार में अव्वल है। जिले के योग्य और पात्र कलाकारों को योजना से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नए कलाकारों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद उसे पेंशन की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। कलाकारों को आर्थिक संबल देना उद्देश्य जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनकी कला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित तथा प्रोत्साहित करना है। पेंशन मिलने से लाभुक कलाकारों को आर्थिक सहारा मिलेगा। विभाग की ओर से अधिक से अधिक पात्र कलाकारों को योजना से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है।

