महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर में पुराने वार्षिक सिलेबस के स्टूडेंट्स को जरूरी एवं सामान्य विषयों की बैक परीक्षा देने का एक और अवसर देने की मांग उठी है। इस विषय में एनएसयूआई ने डीन अरविंद पारीक को कुलगुरु के नाम ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित घारू ने बताया कि यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद पुराने वार्षिक सिलेबस के तहत पढ़ाई करने वाले अलग-अलग संकायों के स्टूडेंट्स को जरूरी एवं सामान्य विषयों में बैक आने के कारण अपनी डिग्री पूरी करने में परेशानी हो रही है। एग्जाम का अवसर नहीं मिलने से स्टूडेंट्स का एजुकेशनल भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। सभी संकायों के विद्यार्थियों को राहत देने की मांग एनएसयूआई ने मांग की कि बिना सेमेस्टर प्रणाली वाले पुराने वार्षिक सिलेबस के सभी संकायों के स्टूडेंट्स को जरूरी एवं सामान्य विषयों की बैक परीक्षा देने का एक और अवसर दिया जाए। इससे स्टूडेंट्स को अपनी डिग्री पूरी करने का मौका मिल सकेगा। संगठन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष लोकेश संवासिया और संगठन महासचिव मोहित खन्ना भी मौजूद रहे। …….. पढें ये खबर भी… सीनियर टीचर अंग्रेजी भर्ती-40% नंबर वाले सभी कैंडिडेट्स सिलेक्ट:अब 3713 अभ्यर्थियों की पात्रता की होगी जांच; 31 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंग्रेजी विषय में शामिल होने वाले उन सभी कैंडिडेट्स को सिलेक्ट कर लिया गया है, जो परीक्षा में मिनीमम मार्क्स (40 प्रतिशत) हासिल करने में सफल रहे है। पूरी खबर पढें

