उदयपुर में बदला मौसम, सुबह से बादल छाए:हल्की ठंड का असर; दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

उदयपुर में बदला मौसम, सुबह से बादल छाए:हल्की ठंड का असर; दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

उदयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ समय के लिए बीच-बीच में धूप खिली। मौसम में ठंडक होने से हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, बीती रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा के अनुसार- बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब अति तीव्र चक्रवात में बदल चुका है। इसके असर से आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। चक्रवात का असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ेगा। प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *