भदियाना गांव में चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े 2 पक्ष:पुरानी रंजिश में पथराव और फायरिंग; पुलिस ने संभाले हालात

भदियाना गांव में चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े 2 पक्ष:पुरानी रंजिश में पथराव और फायरिंग; पुलिस ने संभाले हालात

धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के भदियाना गांव में पंचायत चुनाव से पहले 2 पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पथराव और कई राउंड फायरिंग की सूचना है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर रख रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमर सिंह पक्ष के लोग चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एदल सिंह पक्ष के लोगों ने उन्हें घरों के पास घेरकर हमला किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। वीडियो में पत्थर फेंकते नजर आए लोग, 1 के हाथ में तमंचा भी दिखा
घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। कुछ लोगों के हाथों में कथित तौर पर तमंचे भी दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग और घटना से जुड़ी अन्य बातों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश है। पहले भी इस रंजिश के चलते हत्या हो चुकी है। सुरक्षा के लिए गांव में पहले से आरएसी के जवान तैनात हैं।
घटना की सूचना के बाद सीओ ग्रामीण मनोहर लाल मीणा और कोलारी थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *