Lockie Ferguson ruled out T20I’s vs India: न्यूजीलैंड को एक और झटका लगा है। भारत के खिलाफ ईडन पार्क में खेले जाने वाले चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले लॉकी फर्ग्यूसन भी इंजर्ड हो गए हैं। इसके चलते वह भारत के खिलाफ जारी टी20 ट्राई-सीरीज़ के बाकी के मैचों से बाहर हो गया है। उनके स्थान पर मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि फर्ग्यूसन को हेगले ओवल में दूसरे टी20 के दौरान दाहिनी पिंडली में दर्द हुआ था। स्कैन में चोट की पुष्टि हुई है।
फर्ग्यूसन को फिट होने में लगेगा एक हफ्ते का समय
न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि फर्ग्यूसन को मैदान पर वापसी से पहले ठीक होने में लगभग एक हफ्ते का समय लग सकता है। दूसरे टी20 के दौरान दाहिनी क्वाड्रिसेप में दर्द के बाद मैट हेनरी की भी जांच की गई। उन्हें हल्की चोट लगी थी, जिससे ठीक होने में एक से दो हफ्ते लगेंगे।
हेड कोच रॉब वाल्टर ने लॉकी और मैट की चोट पर जताया दुख
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने बताया कि हम लॉकी और मैट के लिए दुखी हैं। चोटें इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा हैं, लेकिन जब आपको मैच छोड़ने पड़ते हैं, तो यह आसान नहीं होता। अच्छी बात यह है कि मैट अपने बड़े समर शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए पहले से ही बाकी टी20 से बाहर रहने वाला था और हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज में अहम भूमिका निभाएगा। लॉकी कल ईडन पार्क में पूरी तरह से भरे हुए घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन वह वनडे के लिए वापस आने वाले है।
मैट हेनरी वनडे सीरीज में करेंगे वापसी
मैट हेनरी जो प्लान किए गए वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में लौटने वाले है, वह अभी भी फिट होने के ट्रैक पर हैं। इस बीच काइल जैमीसन के प्लान किए गए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वह वेलिंगटन में ही रहेंगे और शनिवार को कैंटरबरी के फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे। फिर सोमवार को वनडे सीरीज के लिए नेशनल टीम में वापस शामिल होंगे। भारत ने पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है। अब चौथा टी20 शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।


UPDATE