बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर जिले शामिल हैं। इन जिलों में लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में पानी जमा होने और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को तूफान का असर अधिक देखने को मिलेगा। प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में भी चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। जिले में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। आंध्र प्रदेश के तट से टकराया अर्नब तूफान मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार कर गया। उस समय इसकी अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी। तट पार करने के बाद तूफान कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान की श्रेणी में आ गया। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। फसलों और यातायात पर पड़ सकता है असर बिहार में लगातार बारिश होने से निचले इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर पानी भरने की आशंका है। इससे यातायात और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। तेज हवा और बारिश से खड़ी फसलों, केले, पपीते और अन्य पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 31 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर जिले शामिल हैं। इन जिलों में लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में पानी जमा होने और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को तूफान का असर अधिक देखने को मिलेगा। प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में भी चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। जिले में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। आंध्र प्रदेश के तट से टकराया अर्नब तूफान मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार कर गया। उस समय इसकी अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी। तट पार करने के बाद तूफान कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान की श्रेणी में आ गया। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। फसलों और यातायात पर पड़ सकता है असर बिहार में लगातार बारिश होने से निचले इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर पानी भरने की आशंका है। इससे यातायात और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। तेज हवा और बारिश से खड़ी फसलों, केले, पपीते और अन्य पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 31 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है।

