पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो नए रिकॉर्ड बने:लखनऊ में दूसरे दिन ट्रैक और साइकिलिंग कॉम्पिटिशन; मेरठ और वाराणसी के खिलाड़ियों ने पदक जीते

पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो नए रिकॉर्ड बने:लखनऊ में दूसरे दिन ट्रैक और साइकिलिंग कॉम्पिटिशन; मेरठ और वाराणसी के खिलाड़ियों ने पदक जीते

लखनऊ 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर में चल रही 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ट्रैक और साइकिलिंग में दमखम दिखाया। मेरठ और वाराणसी जोन के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रतियोगिता में दो स्पर्धाओं में नए रिकॉर्ड भी बने। महिला 400 मीटर दौड़ में लखनऊ जोन की मीनू साहू ने 54.36 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। मेरठ जोन की योगेश कुमारी दूसरे और टीना तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में प्रयागराज जोन के आशीष पाल ने 8 मिनट 44.14 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया।लखनऊ के विशाल यादव दूसरे और वाराणसी के राघव तीसरे स्थान पर रहे। साइकिलिंग में मेरठ के खिलाड़ियों का जलवा महिला 30 किमी साइकिलिंग में मेरठ की आरती ने 50 मिनट 11.20 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया। गोरखपुर की मायावती दूसरे और मेरठ की बुलबुल तीसरे स्थान पर रहीं।महिला 100 मीटर बाधा दौड़ में मेरठ की अन्नू ने स्वर्ण जीता। आगरा की सोनिया चौधरी दूसरे और लखनऊ की संजू तीसरे स्थान पर रहीं। त्रिकूद में मेरठ की खुशबू वर्मा ने 11.95 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में मेरठ की प्रीति ने 56.56 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता। वाराणसी की कोमल मिश्रा 55.46 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।महिला स्टीपलचेज में मेरठ की शैली धामा पहले, काजल शर्मा दूसरे और लखनऊ की रक्षा परिहार तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में भी मेरठ आगे 40 किमी साइकिलिंग में मेरठ जोन ने तीनों पदक अपने नाम किए। केशव शर्मा 53 मिनट 35 सेकंड के समय के साथ पहले, मुकुल दूसरे और वीरेश तीसरे स्थान पर रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ के सचिन कुमार ने 14.80 सेकंड में बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में वाराणसी के शिवांग मिश्रा 47.94 सेकंड के समय के साथ पहले रहे।मेरठ के लविश दूसरे और नदीम तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में वाराणसी के दीपक यादव ने 54.58 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण जीता। मेरठ के अनुराग दूसरे और आशीष तीसरे स्थान पर रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *