कासगंज में बालिका कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल:चयनित पहलवान मंडलीय प्रतियोगिता में जाएंगी, सुल्तानपुर में होगा प्रदेश स्तरीय मुकाबला

कासगंज में बालिका कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल:चयनित पहलवान मंडलीय प्रतियोगिता में जाएंगी, सुल्तानपुर में होगा प्रदेश स्तरीय मुकाबला

कासगंज की महिला पहलवानों के लिए बुधवार को सोरों स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए। दोपहर 2 बजे से हुए ट्रायल में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 2 से 4 नवंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 30 अक्टूबर को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन एवं ट्रायल में भाग लेना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों के लिए आयु प्रमाणित करने को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *