मुजफ्फरनगर कॉलेज में मेहंदी मेला:स्टॉल पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली

मुजफ्फरनगर कॉलेज में मेहंदी मेला:स्टॉल पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली

मुजफ्फरनगर के ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में बुधवार को TCVP Puraskaran Incubation Centre के तत्वावधान में मेहंदी मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मेहंदी कला में प्रशिक्षित छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था। मेले में कुल 10 स्टॉल लगाए गए, जिनमें 20 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक डिजाइनों में मेहंदी लगाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से उन्हें अपनी कला का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल देना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते हैं। TCVP Puraskaran Incubation Centre के माध्यम से कॉलेज छात्राओं को कौशल विकास, उद्यमशीलता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *