ढाबे पर मारपीट, तोड़फोड़-हवाई फायरिंग, 3 गिरफ्तार:एक साल से फरार फरार थे, शराब के पैसे नहीं देने पर हुआ था विवाद

ढाबे पर मारपीट, तोड़फोड़-हवाई फायरिंग, 3 गिरफ्तार:एक साल से फरार फरार थे, शराब के पैसे नहीं देने पर हुआ था विवाद

भिंड के मेहगांव में नेशनल हाईवे-719 स्थित मधुबन ढाबे पर हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों करीब एक साल से फरार थे। पुलिस के मुताबिक, शराब के पैसे और टैरर टैक्स वसूली के विवाद में ढाबा संचालक पर हमला किया गया था। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। ढाबे में घुसकर संचालक से मारपीट की थी पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले आधा दर्जन से ज्यादा हमलावर मेहगांव के मधुबन ढाबे पर पहुंचे थे। यहां शराब के पैसे देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने ढाबा संचालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने ढाबे में तोड़फोड़ भी की और हवाई फायरिंग की। घटना ढाबे में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। शांति नगर के रहने वाले हैं तीनों आरोपी पुलिस ने बेटू उर्फ संजय शर्मा (22), अनु उर्फ अरुण शर्मा (28) और हिमाचल उर्फ श्यामू शर्मा (27) को गिरफ्तार किया है। तीनों मेहगांव में टीडीएस स्कूल के पीछे शांति नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि ढाबा संचालक पर हमले के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *