भभुआ में मजदूर ठेकेदार पर चाकू से वार:35 हजार रुपए और मोबाइल लेकर भागे बदमाश; दतियाव डेयरी फार्म के पास वारदात

भभुआ में मजदूर ठेकेदार पर चाकू से वार:35 हजार रुपए और मोबाइल लेकर भागे बदमाश; दतियाव डेयरी फार्म के पास वारदात

भभुआ शहर के दतियाव डेयरी फार्म के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर ठेकेदार राजू पासवान पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर चार वार किए और 35 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घायल राजू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागकर डेयरी फार्म पहुंचे, फिर भी बदमाशों ने पकड़ा राजू पासवान भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव के रहने वाले हैं। वे सिपाही पासवान के 37 वर्षीय बेटे हैं और मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। बुधवार को वह काम के सिलसिले में घर से निकले थे। राजू के मुताबिक, दतियाव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनसे बचने के लिए वह भागकर डेयरी फार्म के पास पहुंचे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से चार वार किए। 35 हजार रुपए और मोबाइल लेकर भागे बदमाश राजू ने बताया कि हमला करने के बाद बदमाश 35 हजार रुपए नकद और उनका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और घायल राजू का बयान दर्ज किया। बदमाशों की तलाश में छापेमारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई है। भभुआ शहर के दतियाव डेयरी फार्म के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर ठेकेदार राजू पासवान पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर चार वार किए और 35 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घायल राजू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागकर डेयरी फार्म पहुंचे, फिर भी बदमाशों ने पकड़ा राजू पासवान भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव के रहने वाले हैं। वे सिपाही पासवान के 37 वर्षीय बेटे हैं और मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। बुधवार को वह काम के सिलसिले में घर से निकले थे। राजू के मुताबिक, दतियाव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनसे बचने के लिए वह भागकर डेयरी फार्म के पास पहुंचे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से चार वार किए। 35 हजार रुपए और मोबाइल लेकर भागे बदमाश राजू ने बताया कि हमला करने के बाद बदमाश 35 हजार रुपए नकद और उनका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और घायल राजू का बयान दर्ज किया। बदमाशों की तलाश में छापेमारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *