अर्नब के असर से बारिश,सरगुजा संभाग में स्कूलों की छुट्टी:गुरूवार को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अर्नब के असर से बारिश,सरगुजा संभाग में स्कूलों की छुट्टी:गुरूवार को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बुधवार दोपहर बाद से अधिकांश स्थानों पर बारिश हो रही है। गुरूवार को संभाग के सरगुजा, बलरामपुर में बारिश के लिए यलो अलर्ट एवं सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं एमसीबी जिलों में बारिश और मौसम खराब रहने के कारण स्कूलों में एक दिन की छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने 29 को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और अन्य स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान दिया है। प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मंगलवार से ही सरगुजा संभाग में बादल छाने लगे थे। बुधवार सुबह से घने बादल छाए रहे और बुधवार दोपहर बाद से पूरे संभाग में बारिश शुरू हो गई। शाम होते तक बारिश बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरे संभाग में बुधवार देर रात एवं गुरुवार को तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सरगुजा, सूरजपुर सहित चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी सरगुजा, सूरजपुर एवं कोरिया तथा एमसीबी जिलों में 28 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने तथा खराब मौसम को ध्यान में रखकर ये अवकाश घोषित किए गए हैं।
सरगुजा एवं सूरजपुर में जिला शिक्षा अधिकारियों ने देर शाम स्कूलों को 28 अक्टूबर को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि बलरामपुर में भी देर शाम तक आदेश जारी हो जाना बताया गया है।
सरगुजा जिला प्रशासन ने मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। दो दिन रहेगा असर, फिर बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को भी संभाग में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है एवं हवाएं चलेंगी, हालांकि इसका असर कम हो जाएगा। सरगुजा में मौसम में बदलाव के पहले ही न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर गया था। मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद तेजी से ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *