फतेहाबाद में स्वास्थ्य परीक्षण:RBSK टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर की स्क्रीनिंग, कटे होंठ-तालू का कराया सफल ऑपरेशन

फतेहाबाद में स्वास्थ्य परीक्षण:RBSK टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर की स्क्रीनिंग, कटे होंठ-तालू का कराया सफल ऑपरेशन

आगरा में फतेहाबाद क्षेत्र के नगला वीसे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान दो बच्चों में दिल में छेद होने का मामला सामने आया। इनमें नगला वीसे निवासी रमाकांत की पुत्री प्रशा और प्रहलाद के पुत्र प्रकाश शामिल हैं। दोनों बच्चों को उचित इलाज के लिए परामर्श दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने रामपुर निवासी की पुत्री का भी उपचार कराया। होंठ और तालू कटे हुए थे। उसका सफल ऑपरेशन कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली टीम में डॉ. महेंद्र सिंह यादव और डॉ. पवन कुमार शामिल रहे। टीम क्षेत्र में बच्चों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर रही है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। यह कार्यक्रम चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *