हत्या, अपहरण के केस सुलझाने वाली पुलिस टीमों को सम्मान:पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नॉर्थ जोन और ACCU के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए प्रशस्ति पत्र

हत्या, अपहरण के केस सुलझाने वाली पुलिस टीमों को सम्मान:पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नॉर्थ जोन और ACCU के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए प्रशस्ति पत्र

रायपुर में हत्या, अपहरण और चोरी के मामलों को सुलझाने के साथ साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम वापस दिलाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आज नॉर्थ जोन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीमों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए। सम्मानित टीमों में खमतराई और गुढ़ियारी थाने की पुलिस शामिल रही। इन टीमों ने हत्या के मामले में डीएनए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया, अपहृत लोगों को दूसरे राज्यों से सकुशल बरामद किया और चोरी की संपत्ति जब्त की। डीएनए साक्ष्य से हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार खमतराई पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और डीएनए प्रोफाइल के मिलान के आधार पर हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र में प्रतीक राय के अपहरण के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से उन्हें सकुशल बरामद किया। ज्वेलरी चोरी में ₹11.58 लाख की संपत्ति बरामद गुढ़ियारी पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख 58 हजार 251 रुपए की संपत्ति बरामद की। एक अन्य कार्रवाई में आरोपी से देशी पिस्टल और मैगजीन जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी थाने की टीम ने डेढ़ साल के अपहृत बच्चे को छह घंटे के भीतर महाराष्ट्र के नागपुर से सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। साइबर ठगी की रकम लौटाने वाले आरक्षक को विशेष सम्मान गुढ़ियारी थाने में पदस्थ आरक्षक केदार सिंह राजपूत को MRM पोर्टल के जरिए साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने रायपुर कमिश्नरेट में इस माध्यम से सबसे ज्यादा पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने में योगदान दिया। इसके अलावा पंडरी थाने की टीम को चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त डीसीपी आदित्य पांडे, एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के काम की सराहना करते हुए गंभीर अपराधों की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए इसी तरह काम करने के लिए प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *