चतरा में 90 लाख का गांजा जब्त, तीन तस्कर फरार:बिहार की ओर जा रहे थे कार सवार तस्कर, वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

चतरा में 90 लाख का गांजा जब्त, तीन तस्कर फरार:बिहार की ओर जा रहे थे कार सवार तस्कर, वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

चतरा में पुलिस ने वरना कार से 164 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपए आंकी गई है। कार चतरा से बिहार की ओर जा रही थी। एसपी को मिली सूचना पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में चतरा-जोरी मुख्य मार्ग पर डाढा मोड़ के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की कार का चालक तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। चेकिंग टीम ने वाहन का पीछा किया। खुद को घिरता देख तीन तस्करों ने गाड़ी को ग्राम सिकिद नदी के पास पुल के नीचे कीचड़ में फंसा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जब लावारिस हालत में छोड़ी गई कार की तलाशी ली, तो उसके भीतर से कुल 82 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ। इस गांजे का कुल वजन 164 किलोग्राम है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना कांड संख्या-448/2026 दर्ज कर लिया है और कार तथा गांजे को जब्त कर लिया है। चतरा में पुलिस ने वरना कार से 164 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपए आंकी गई है। कार चतरा से बिहार की ओर जा रही थी। एसपी को मिली सूचना पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में चतरा-जोरी मुख्य मार्ग पर डाढा मोड़ के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की कार का चालक तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। चेकिंग टीम ने वाहन का पीछा किया। खुद को घिरता देख तीन तस्करों ने गाड़ी को ग्राम सिकिद नदी के पास पुल के नीचे कीचड़ में फंसा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जब लावारिस हालत में छोड़ी गई कार की तलाशी ली, तो उसके भीतर से कुल 82 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ। इस गांजे का कुल वजन 164 किलोग्राम है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना कांड संख्या-448/2026 दर्ज कर लिया है और कार तथा गांजे को जब्त कर लिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *