बलरामपुर में दो बाइक चोरी के आरोपी पकड़ाए:पुलिस ने रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन बरामद कर जेल भेजा

बलरामपुर में दो बाइक चोरी के आरोपी पकड़ाए:पुलिस ने रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन बरामद कर जेल भेजा

बलरामपुर में पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुशील शांडिल्य (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन बाइक बरामद कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 की रात इंडेन गैस गोदाम के पास से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर की रात जिला अस्पताल बलरामपुर से होंडा शाइन बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी। दोनों मामलों में सिटी कोतवाली बलरामपुर में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी और चोरी की गई बाइकों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना राजपुर धंधापुर के सुशील शांडिल्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उसने दोनों बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बलरामपुर के सामने पेश किया। वहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उसे केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *